"मैं सच हूँ"
डराया डराने को
दबाया दबाने को
डराया, सताया और धमकाया |
ठहरा रहा हो निडर,
तो मार गिराया !
दबाया दबाने को
डराया, सताया और धमकाया |
ठहरा रहा हो निडर,
तो मार गिराया !
डराते- डराते इतना डर गये तुम स्वयं
छिपाने को डर अपना,
छलावे से छीन हथियार मेरा,
मुझे बाहर बिठाया |

डरते हो सच्चाई से
हो कायर भी तुम
साहस नहीं,
कि कर सको सामना सच का
बना हथियार किसी और को
पीछे से तीर चलाया |
सोचा था तुमने
डराओगे तो डर जाऊंगा,
सताओगे तो मर जाऊंगा |
पर मैं तो सच्चाई का बीज हूँ
जमीन में दबाओगे, तो ‘अंकुर’ बन उग आऊंगा |
धुप में तपकर, बारिश में भीगकर
सर्दी में ठिठुरकर, आंधियों से लड़कर |
‘काबिल-ए-तारीफ़ पेड़’ एक दिन बन जाऊंगा |
घबराना मत, मेरी विशालता देखकर
कहीं ना मिले आसरा, तो चले आना |
मेरी छाँव भी शीतल होगी....
ठीक मेरे स्वभाव की तरह !
हिमांशु विद्रोही
(विश्वविद्यालय की पत्रिका 'मनसा' संस्मरण २०१६ में तथा 'The Critical Mirror' News portal में प्रकाशित )
No comments:
Post a Comment